फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: डिलीवरी के बाद करीना ने साझा की पहली तस्वीर, फैंस ने कहा- हमें नन्हे मेहमान को देखना है

Mon, 01 Mar 2021 05:40 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। करीना ने 21 फरवरी को दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। वहीं इस खुशखबरी के बाद फैंस करीना और उनके बच्चे की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। करीना ने सोमवार को दूसरी डिलीवरी के बाद अपनी पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
करीना ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी साझा की है जिसमें उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है और सिर पर हैट लगाई है। इस तस्वीर में वो आसमानी रंग की शर्ट पहने नजर आ रही हैं। करीना की इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया है और इसके बावजूद भी वो काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। करीना की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने लिखा, 'हैलो सभी लोगों... आपको बहुत मिस किया'। गौरतलब है कि करीना ने इंस्टाग्राम पर देरी से एंट्री की थी, लेकिन इसके बाद से ही वो लगातार इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहती हैं। डिलीवरी के कारण करीना ने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया हुआ था। ऐसे में उनकी ये तस्वीर सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे। करीना की ये तस्वीर तो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही रही है इसके साथ फैंस उनसे खास अपील भी कर रहे हैं।


 

4 of 5
करीना कपूर खान, सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram
फैंस जहां एक तरफ करीना को देखकर खुश हैं तो वहीं वो ये भी चाहते हैं कि करीना अपने दूसरे बच्चे की तस्वीर भी साझा करें। एक यूजर ने लिखा, 'हम आपके नन्हे स्टार को देखना चाहते हैं। आप दोनों को ढेर सारा प्यार'। बता दें कि सैफ और करीना के दूसरे बच्चे की तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है। जहां तैमूर के जन्म के वक्त के कुछ समय बाद ही करीना और तैमूर की तस्वीर सामने आ गई थी तो वहीं  सैफ-करीना के दूसरे बेटे को देखने के लिए इस बार फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
बता दें कि तैमूर के नाम को लेकर हुए विवाद को देखते हुए सैफ और करीना इस बार काफी सतर्कता बरतते दिख रहे हैं। उन्होंने दूसरे बच्चे का नाम उजागर करने में कोई जल्दबाजी नहीं की है। वहीं फैंस उनके बच्चे का चेहरा और नाम दोनों जानने के लिए बेकरार हैं। अब सैफ-करीना मीडिया के सामने अपने बच्चे को कब और कैसे लाते हैं ये आने वाले समय में पता चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें