veere di wedding
फिल्म का बजट 40-45 करोड़ रुपये है, इस लिहाज से देखा जाए तो 4 दिन में यह अपनी लागत निकालने में कामयाब रही थी। ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 10.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर ट्रेड पंडितों को चौंकाया था। शनिवार को 12.25 करोड़ रुपये बटोरे। रविवार को फिल्म के खाते में 13.57 करोड़ आए। सोमवार को फिल्म ने महज 6.04 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को भी फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। अब बुधवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।