बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। पटौदी खानदान में एक और चिराग ने जन्म ले लिया है। करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनी हैं। वहीं, सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं। इस खबर से उनके फैंस काफी खुश हैं। वहीं, तैमूर अली खान के बड़े भैया बनते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार आ गई हैं।