फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वीरे दी वेडिंग' की रिलीज डेट बदली, क्या सोनम कपूर की शादी है वजह

Sat, 13 Jan 2018 04:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Veere di Wedding
साल 2018 की शुरूआत से ही फिल्मों की रिलीज डेट बद लने का सिलसिला चल रहा है। विवादित फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज डेट पहले ही बदली जा चुकी है। जिसके बाद अक्षय कुमार स्टारर 'पैडमैन', निर्देशक नीरज पांडे की 'अय्यारी' की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया। वहीं अब करीना कपूर की कमबैक फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है।

पढ़ें: गुजरात में बैन हुई भंसाली की 'पद्मावत', CM विजय रुपाणी ने किया बड़ा ऐलान
विज्ञापन

2 of 5
Veere di Wedding
करीना कपूर मां बनने के बाद फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से कमबैक करने वाली हैं। पहले यह फिल्म 18 मई को रिलीज होने वाली थीं। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने जानकारी दी कि अब यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। एकता कपूर ने ट्विटर पर लिखा, '1 जून एक बड़ा दिन है। "वीरे दी वेडिंग" फिल्म मेरे लक्ष्य के बर्थडे पर रिलीज होगी। अब शादी और बर्थडे पर आप सभी को निमंत्रण है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म की रिलीज डेट क्यों टाली गई अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन अटकलें है कि अप्रैल में सोनम कपूर शादी कर सकती हैं जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया  है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और बैंकॉक में हुई है। 
 

 

4 of 5
Veere Di Wedding
फिल्म की कहानी चार लड़कियों की दोस्ती की कहानी है। हिंदी फिल्मों में हमने लड़कों की दोस्ती तो काफी देखी है, लेकिन लड़कियों की दोस्ती देखना काफी दिलचस्प होगा।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म में करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास स्टारर यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है। 'वीरे दी वेडिंग' का निर्देशन शशांक घोष ने किया है, वहीं फिल्म को एकता कपूर और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने इसे प्रोड्यूस कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें