फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर की डिलीवरी के बाद वायरल हो रहा कंगना रणौत का पुराना वीडियो, तैमूर के नाम पर कही थी ये बात

Sun, 21 Feb 2021 03:39 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, करीना कपूर, तैमूर - फोटो : Instagram
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर नन्हे मेहमान ने जन्म ले लिया है। 21 फरवरी की सुबह करीना ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। बेटे को जन्म देने के साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच एक बार फिर बच्चे के नाम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल करीना और सैफ के पहले बेटे तैमूर का नाम काफी विवादों में रहा था। ऐसे में फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि सैफ और करीना अपने दूसरे बच्चे का क्या नाम रखेंगे।अब इन्हीं बातों के बीच कंगना रणौत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जब उन्होंने तैमूर नाम पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि करीना कपूर खान की डिलीवरी के बाद से ही सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो कॉफी विद करण शो के दौरान का है जब कंगना रणौत सैफ अली खान के साथ करण के शो में पहुंची थी। इस दौरान सैफ ने तैमूर के नाम का मतलब बताया था जिस पर कंगना ने भी अपनी राय दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत, करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Instagram
दरअसल तैमूर के नाम पर सैफ को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। इस पर बात करते हुए करण ने कंगना से पूछा था कि क्या वो तैमूर को लेकर फैली नकारात्मक टिप्पणियों के बारे में जानती हैं? इस पर कंगना ने कहा था कि, 'हां मुझे पता है। एक नए बच्चे के लिए इस तरह की समीक्षा करना बहुत गलत है। लोग दूसरो की खुशी में खुश क्यों नहीं हो पाते। कोई सफल फिल्म हो, शादी हो या डिलीवरी हो ये बहुत निगेटिव लगता है कि हमारी सोसाइटी कहां जा रही है'।




 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
अब लोग कंगना के इस पुराने वीडियो में उन्हें टैग करके सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो में कंगना को टैग करते हुए कहा कि, 'सैफ और करीना के बच्चे पर जो भी जोक्स बन रहे हैं अब उन पर कोई प्रतिक्रिया मत देना। याद है ना कि कॉफी विद करण में तुमने क्या कहा था। वहीं दूसरे यूजर्स भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
बता दें कि तैमूर नाम रखने पर हुए बवाल को लेकर सैफ अली खान ने सफाई भी दी थी। सैफ का कहना था कि उन्होंने बेटे का पर्शियन नाम रखा है जबकि क्रूर शासक का नाम तिमूर लिंग था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि तैमूर का मतलब लोहा भी होता है। बता दें कि सैफ और करीना के दूसरे बच्चे का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें