पटौदी परिवार के छोटे नवाब तैमूर आज पूरे एक साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए पूरा कपूर खानदान पटौदी पैलेस पहुंच चुका हैं। उनके जन्मदिन के लिए सैफ और करीना ने कई स्पेशल तैयारियां कर रखी हैं।
पढ़ें-EX गर्लफ्रेंड ने नवाजुद्दीन पर ठोका 2 करोड़ की मानहानि का केस, मिला करारा जवाब
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kareena
मौसी करिश्मा के साथ मम्मी करीना और नानी बबीता कपूर तैमूर के जन्मदिन की तैयारियों पर नजर डालने के लिए एक दिन पहले ही यहां पंहुच गए। करिश्मा ने इस फोटो में हरे रंग के टॉप के साथ मैच करता हुए आई मेकअप भी किया हुआ है। जबकि मम्मी करीना कपूर खान ने लाल रंग की लिपस्टिक लगाई हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
saif And kareena with Taimur
बात अगर तैयारियों की करें तो पूरा पटौदी महल लाइट्स से जगमगा रहा है। तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में पटौदी पैलेस खूबसूरत तरीके से सजा हुआ नजर आ रहा है। शेयर की गई इस फोटो के पीछे एक क्रिसमस ट्री दिखाई दे रहा है। इन तैयारियों को देखकर लग रहा है कि तैमूर के बर्थडे को क्रिसमस टच दिया गया है।
4 of 5
kareena
इससे पहले तैमूर की एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो में वह घुड़सवारी कर रहे हैं। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए पापा सैफ और मां करीना के साथ नन्हे तैमूर कुछ दिनों पहले दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
बता दें कि तैमूर का बर्थडे अटेंड करने के लिए शाहरुख खान के बेटे अबराम , लक्ष्य कपूर, यश और रूही जौहर आज पटौदी हाउस पहुंचेंगे। मीडिया खबरों की मानें तो तैमूर के पापा सैफ ने तैमूर के जन्मदिन के लिए एक गाड़ी खरीदी है।