फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में तैमूर की मां की इन 5 ड्रेस ने चुरा लिया लोगों का दिल, देखें तस्वीरें

Thu, 24 May 2018 01:48 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kareena Kapoor Khan
तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर खान 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म से बॉलीवुड में दोबारा एंट्री कर रही हैं। इस फिल्म के अब तक चार गाने रिलीज हो चुके हैं जिसमें करीना कपूर का फिगर लोगों को काफी इंप्रेस कर रहा है। तो चलिए आपको 'वीरे दी वेडिंग' प्रमोशन के दौरान करीना कपूर की 5 तस्वीरें दिखाते हैं जिसे देखकर आप कहेंगे कि करीना ने अपना गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है।
विज्ञापन

2 of 6
Kareena Kapoor Khan
'वीरे दी वेडिंग' का म्यूजिक लॉन्च हाल में ही मुंबई में हुआ। इस मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट ने फिल्म के गानों पर जमकर डांस किया। इस बीच सबकी निगाहें करीना कपूर खान पर आकर टिकीं। इस मौके पर करीना ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें उनके ऐब्स साफ नजर आ रहे थे। जिसे देखकर आप भी यह नहीं कह सकते कि वो एक बच्चे की मां हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Kareena Kapoor Khan
'वीरे दी वेडिंग' फिल्म के प्रमोशन के दौरान करीना एक से बढ़कर एक ड्रेस में दिखीं। उन्होंने इस दौरान जो भी आउटफिट पहने वो न केवल उनके फिगर पर परफेक्ट लग रहे थे बल्कि कलर कॉम्बिनेशन भी उन पर जंच रहा था। अब करीना की इस नीले रंग की ड्रेस को ही ले लीजिए। इसमें करीना ने क्रॉप टॉप के साथ प्लेटेड पैंट पहनी हुई थीं। करीना की यह ड्रेस श्रुति संचेती ने डिजाइन की थी। 

4 of 6
Kareena Kapoor Khan
अब जरा करीना की इस ड्रेस को ही ले लीजिए। इस तस्वीर में करीना जमसूट पहने हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो में करीना ऑफ शोल्डर लाइट ग्रे कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं जिसमें काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान करीना अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आईं और यह तस्वीर इसका जीता जागता उदाहरण है।
विज्ञापन

5 of 6
Kareena Kapoor Khan
प्रमोशन के दौरान करीना की बरगंडी कलर की ड्रेस भी चर्चा का विषय रही। करीना की यह ड्रेस न केवल गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट लग रही थी तो वहीं उनका फिगर भी काफी इंप्रेसिव लग रहा था। उस पर लाइट मेकअप और ओपन हेयर उनकी ड्रेस के लुक के साथ मैच कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kareena Kapoor Khan
करीना कपूर खान ने 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म के प्रमोशन के दौरान बेहतरीन आउटफिट से फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करीना ने सेमी फॉर्मल ड्रेस पहनी हुई थीं। ट्यूब टॉप के साथ पैंट और उसी रंग का कोट काफी कम लोगों पर सूट करता है। वहीं करीना इन ड्रेस में फैशन के नए टिप्स लोगों को देने में सफल रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें