फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना ने कर डाला वो कारनामा, जानेंगे तो चौंक जाएंगे आप

Fri, 02 Dec 2016 10:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Twitter
अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर जो हीरोइन सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही है वो हैं करीना कपूर खान। उनकी फिल्मों  को लेकर इतनी चर्चा नहीं हुई जितनी कि उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर। लोग उनके बच्चे की डिलीवरी से लेकर उसके फैशन और कपड़ों के बारे में जानना चाहते हैं यानि इतनी चर्चा प्रिंस विलियम और केट के बच्चे को लेकर भी नहीं हुई होगी जितनी सैफ और करीना के बच्चे को लेकर हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना का ये बेबी पहले ही ग्लैमर इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुका है ? 
विज्ञापन

करीना और उनके बेबी ने किया ये कारनामा, जानेंगे तो चौंक जाएंगे आप

2 of 7
- फोटो : Twitter
जी हां, ये सच है। बेशक करीना 20 दिसंबर को अपने बेबी को जन्म देंगी लेकिन उससे पहले से ही वो सुर्खियों में है। बेबी बंप के साथ करीना ने ना सिर्फ फोटोशूट कराए हैं बल्कि इसकी वजह से वो खूब लाइमलाइट में भी हैं।
विज्ञापन

करीना और उनके बेबी ने किया ये कारनामा, जानेंगे तो चौंक जाएंगे आप

3 of 7
- फोटो : Twitter
आमतौर पर इन दिनों में कोई भी मॉडल रैंप पर डेब्यू करने में भी कतराती है लेकिन करीना का आत्मविश्वास देखने वाला था जब वो अपने बेबी बंप के साथ लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर उतरीं। करीना पहले भी कई बार रैंप पर चल चुकी हैं यहां तक कि वो लैक्मे फैशन वीक की शो स्टॉपर भी रही हैं लेकिन इस बार शो स्टॉपर बनीं थीं प्रेग्नेंट बेबो। जब वो अपने बेबी बंप के साथ रैंप पर आईं तो लगा जैसे अप्सरा धरती पर उतर आई हो।

करीना और उनके बेबी ने किया ये कारनामा, जानेंगे तो चौंक जाएंगे आप

4 of 7
kareena kapoor khan - फोटो : Twitter
प्रग्नेंट करीना का जलवा टीवी पर भी देखने को मिला। उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता लगते ही जैसे हर फिल्ममेकर उनके साथ काम करने के लिए दौड़ पड़ा और करीना ने भी इसका भरपूर फायदा उठाया है। इस पीरियड में उन्होंने ना सिर्फ फिल्में साइन कीं बल्कि कुछ विज्ञापन भी किए।
विज्ञापन

करीना और उनके बेबी ने किया ये कारनामा, जानेंगे तो चौंक जाएंगे आप

5 of 7
- फोटो : Twitter
विज्ञापनों के अलावा प्रेग्नेंट करीना ने कुछ मैग्जीन के कवर्स के लिए भी फोटोशूट कराया। बाजार से लेकर लाइफस्टाइल, हर मैग्जीन के लिए करीना सबसे पसंदीदा बनीं यानि हर मैग्जीन ने करीना की प्रेग्नेंसी को भुनाने की कोशिश की।

बता दें कि नौंवे महीने में जितने फोटोशूट करीना ने कराए वो किसी और हीरोइन ने नहीं कराए।
विज्ञापन

करीना और उनके बेबी ने किया ये कारनामा, जानेंगे तो चौंक जाएंगे आप

6 of 7
- फोटो : Twitter
हाल ही में उन्होंने ग्राजिया मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया और वो इतना लाजवाब है कि बस आप देखते ही रह जाएंगे। 

    Watch the making of our December cover with Kareena Kapoor Khan A video posted by Grazia India (@graziaindia) on Nov 30, 2016 at 3:40am PST
विज्ञापन
विज्ञापन

करीना और उनके बेबी ने किया ये कारनामा, जानेंगे तो चौंक जाएंगे आप

7 of 7
- फोटो : Twitter
जहां करीना ने अपने मेटरनिटी पीरियड को खूब एंजॉय किया वहीं उन्होंने फैशन और लाइफस्टाइल की दुनिया को भी नया ट्रेंड दिया। उनकी देखादेखी बाकी प्रेग्नेंट हीरोइनों ने ना सिर्फ मेटरनिटी फोटोशूट कराने शुरु कर दिए बल्कि इस पीरियड को भी काफी फैशनेबल बना लिया और इसका क्रेडिट जाता है करीना कपूर खान को।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें