फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: महिला प्रशंसक को सेल्फी के लिए मना करने पर ट्रोल हुईं करीना कपूर, वायरल वीडियो में दिखी सच्चाई

Wed, 06 Nov 2024 10:18 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना ने अपनी मगिला प्रशंसक के साथ सेल्फी लेने से इनकार कर दिया, जिसके चलते नेटिजन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर पति और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और बच्चों तैमूर और जेह के साथ छुट्टियां मनाकर वापस मुंबई लौटी आई हैं। उन्हें स्टाइलिश और कैजुअल वियर में एयरपोर्ट पर देखा गया। इस बीच, एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जो वायरल हो गया है। करीना को एयरपोर्ट पर एक महिला प्रशंसक को सेल्फी लेने से मना करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में करीना कपूर को सैफ अली खान के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने डेनिम के साथ स्टाइलिश प्रिंटेड शर्ट पहनी है, जब वह कार के पास पहुंचीं, तो एक महिला प्रशंसक ने उनसे एक फोटो के लिए पूछा, जिस पर अभिनेत्री ने उन्हें साफ मना कर दिया। उनका यह व्यवहार नेटिजन को पसंद नहीं आया। नेटिजन लगातार करीना को ट्रोल कर रहे हैं और लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "क्या उन्होंने अपने साथ एक तस्वीर क्लिक करने की इच्छा रखने वाले एक प्रशंसक को मना कर दिया?" एक और फैन ने लिखा, "फोटो क्लिक करना चाहती थी वो लड़की मना कर दिया करीना ने"


 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
हाल ही में करीना ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिनमें वह और सैफ एक-दूसरे को किस करते नजर आए। करीना ने इन रोमांटिक तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, "मेरे प्यार #2024 के साथ दिवाली का सूर्यास्त।" गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए करीना ने लिखा, "सपने देखने की हिम्मत करो... आगे देखो... अपने दिमाग और दिल का ख्याल रखो... रोशनी महसूस करो... हैप्पी दिवाली दोस्तों #2024।"
 

4 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
सैफ अली खान को आखिरी बार देवरा: पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ नेगेटिव किरदार निभाते हुए देखा गया था। यह फिल्म, जो उनकी साउथ की पहली फिल्म थी, जो अभी भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी ओर, करीना रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में नजर आ रही हैं। कॉप यूनिवर्स की तीसरी किस्त की इस फिल्म में बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) की ताकत के रूप में करीना का किरदार सभी को पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
सिंघम अगेन रामायण की थीम पर आधारित है। फिल्म में अर्जुन कपूर को रावण के रूप में दिखाया गया है, जबकि अजय देवगन की सिंघम भगवान राम की मॉर्डन रामायण की कहानी है। करीना कपूर खान इस पुलिस ब्रह्मांड की कहानी की सीता हैं। उनका साथ टाइगर श्रॉफ देते हैं, जो लक्ष्मण की तरह दिखते हैं, जबकि रणवीर सिंह भगवान हनुमान पर आधारित हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार भी रामायण से प्रेरित अवतार में दिखाई देंगे।
Pushpa 2 VS Chhaava: क्या अल्लू अर्जुन के स्टारडम से डर गए हैं विक्की कौशल, पुष्पा 2 की वजह से छावा में बदलाव?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें