फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना बनने की खबर सुनते ही खुशी से झूमने लगे रणधीर कपूर, बताया- भाई बनने पर ये थी तैमूर की पहली प्रतिक्रिया

Sun, 21 Feb 2021 02:46 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणधीर कपूर, करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने 21 फरवरी की सुबह अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना के मां बनते ही खान परिवार के साथ साथ कपूर परिवार में भी खुशियां छा गई हैं। अभी कुछ दिन पहले ही राजीव कपूर के निधन से कपूर परिवार में शोक का माहौल था। ऐसे में करीना के बेटे के जन्म ने परिवार को खुशियां दे दी है। करीना के मां बनने पर नाना रणधीर कपूर को काफी खुश हुई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि तैमूर ने बड़े भाई बनने पर क्या प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने बताया कि करीना और उनका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि, 'मैंने अभी अपने नाती को देखा और करीना से बात की है। मैं  बहुत खुश हूं और नाना बनने पर मेरी खुशी आसमान छू रही हैं। मैं नन्हे मेहमान से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता। मैं अभी से उसके लिए दुआएं कर रहा हूं'।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। रणधीर ने बताया कि, 'तैमूर को भी बड़े भाई बनने की काफी खुशी हुई है। वो बहुत खुश है उसे छोटा भाई मिल गया। मेरी बेटी भी खुश है। मैं उन सभी को आशीर्वाद देता हूं'।

4 of 5
करीना कपूर खान, सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram
बता दें कि कपूर परिवार में पिछले कुछ महीनों से लगातर दुख भरी खबरें ही सामने आ रही थीं। भाई राजीव कपूर के निधन के बाद से रणधीर कपूर खुद को काफी अकेला महसूस कर रहे थे। उनके दोनों भाई राजीव और ऋषि उनसे दूर हो गए थे। हालांकि अब दोबारा नाना बनने पर उन्हें बेहद खुशी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
बात करें सैफ की तो वो चौथी बार पिता बन चुके हैं। करीना और अपने बच्चे के साथ समय बिताने के लिए सैफ पितृत्व अवकाश पर थे। वहीं करीना ने भी अपने सारे प्रोजेक्ट्स को पहले ही पूरा कर लिया था। इतना ही नहीं अपने नए मेहमान के जन्म से पहले ही सैफ और करीना नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं। फिलहाल बच्चे की तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें करीना और सैफ के दूसरे बच्चे की झलक भी देखने को मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें