Kareena Kapoor Follow Throwback Photo Trend: आज बॉलीवुड के कई सेलेब्स 10 साल पुरानी अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर कर रहे हैं। इस ट्रेंड को करीना कपूर ने भी फॉलो किया है। उन्होंने तैमूर के जन्म से पहले की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर की थ्रौबैक फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने शुक्रवार को थ्रोबैक फोटो ट्रेंड फॉलो करते हुए अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह बेबी बंप में नजर आईं। साथ ही तैमूर के जन्म की तस्वीर भी पोस्ट की है। कई तस्वीरों में वह सैफ अली खान और अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। हर तस्वीर के साथ करीना ने एक कैप्शन भी लिखा है। एक तस्वीर से पता चलता है कि वह बड़े बेटे तैमूर के जन्म से दो दिन पहले सलमान खान के साथ पार्टी कर रही थीं। देखें, करीना कपूर की वो अनदेखी तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
करीना कपूर की थ्रोबैक फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
बेबी बंप वाली तस्वीर पोस्ट की
करीना कपूर ने सबसे पहले अपने बेबी बंप वाली तस्वीर शेयर की। इस फोटो में उन्होंने स्विम वियर पहना है। आगे कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह प्रेग्नेंट हैं और सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
करीना कपूर की थ्रोबैक फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
तैमूर के जन्म से पहले पार्टी कर रही थीं करीना
करीना कपूर ने एक फोटो शेयर की, जिसमें सलमान खान और सैफ अली खान उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर उन्होंने लिखा, ‘तैमूर के जन्म से 48 घंटे पहले पार्टी करते हुए।’ इस फोटो के साथ करीना ने हार्ट इमोजी भी बनाया है।
4 of 5
करीना कपूर की थ्रोबैक फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
तैमूर के जन्म की फोटो भी साझा की
आगे करीना कपूर ने बड़े बेटे तैमूर के जन्म की एक फोटो पोस्ट की हैं। इसमें सैफ अली खान बेटे को गोद में लिए खड़े हैं। फोटो में पीछे करीना कपूर की दादी नजर आ रही हैं।
करीना कपूर की थ्रोबैक फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
दोस्तों और परिवार के साथ शेयर की कई तस्वीरें
करीना ने आगे बहन करिश्मा कपूर, उनके बच्चों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही सोनम कपूर के अलावा अपने दोस्तों के साथ भी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पोस्ट में फैंस के साथ साझा की हैं।