Kareena Kapoor Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ऐसा किरदार करीना ने अपने करियर में आज तक नहीं किया है। अगर यह रोल करीना के हिस्से आता तो यह उनके सर्वश्रेष्ठ अभिनय और किरदारों की फेरिस्त का हिस्सा बन सकता था। हालांकि उम्मीद के मुताबिक यह प्रोजेक्ट नहीं चल सका। करीना की यह इच्छा रही है कि यह प्रोजेक्ट बने और वह उसका हिस्सा बनें। उनका मानना है कि हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है। उन्होंने बताया कि वह कुछ परिस्थितियों में इरफान से मिली, उनके व्यक्तित्व में बनावट नहीं थी, वह काफी असल थे। उनके अनुसार वह बहुत ही सम्मानीय और आकर्षक हैं और वह उनसे काफी प्रभावित हैं।