करीना कपूर
- फोटो : Instagram
इस पर करीना कहती हैं, 'मैंने कहा-नहीं। अगर यह लड़का है तो मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा फाइटर हो। तैमूर का मतलब फौलाद होता है और मैं फौलादी पुरुष पैदा करूंगी। मुझे गर्व है कि उसका नाम तैमूर है। बता दें कि करीना के बेटे का नाम तैमूर रखे जाने के बाद कई संगठन भी इसके खिलाफ आ गए थे। वहीं, खबरों की मानें तो यह नाम फारस और मध्य एशिया में तैमूर साम्राज्य की स्थापना करने वाले और 1398 में भारत पर आक्रमण करने वाले हमलावर तैमूर से प्रेरित है।