बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान 38 साल की हो गई हैं। 21 सितंबर को मुंबई में जन्मीं करीना ने अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाया। इस दौरान उनके दोस्तों ने उनके लिए स्पेशल पार्टी रखी। पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kareena kapoor
रात 12 बजे करीना ने अपने जन्मदिन का केक काटा। पार्टी में करीना के पति और एक्टर सैफ अली खान, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, करिश्मा कपूर, बबीता और रणधीर कपूर शामिल हुए। इस दौरान सभी ने करीना को बर्थडे की बधाई दी और खूब मस्ती की।
विज्ञापन
3 of 5
kareena kapoor
करीना का बर्थडे केक भी काफी शानदार था। जिस पर बेबो को दर्शाती ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी एक लेडी बनी हुई है। उसने हाथ में वाइन की ग्लास ले रखी है। केक पर लिखा हुआ है 'हैप्पी बर्थडे बेबो, तुम हमारी रॉकस्टार हो।'
4 of 5
kareena kapoor
पार्टी के दौरान का एक बुमेरांग वीडियो भी आया है। जिसमें सभी लोग कैजुअल आउटफिट में ही नजर आए। वहीं बर्थडे गर्ल करीना ने व्हाइट कलर की प्रिंटेड टी शर्ट और जींस पहन रखी थी। करीना और सैफ की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें दोनों साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं।
देर रात तक चली करीना की बर्थडे पार्टी में सभी के लाडले तैमूर कहीं नजर नहीं आए। करीना भले ही एक पार्टी गर्ल हों लेकिन वो तैमूर को पार्टीज से दूर ही रखती हैं। फिल्मों की बात करें तो करीना कपूर ने तैमूर के जन्म के बाद बड़े परदे पर वापसी की है। इस साल वो सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आ चुकी हैं। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में दिखेंगी।