फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर सहित इन अभिनेत्रियों ने प्रेग्नेंसी के दौरान की शूटिंग, काम पर नहीं पड़ने दिया कोई असर

Tue, 01 Sep 2020 12:57 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
काजोल, करीना कपूर - फोटो : instagram/kajolsquaddd, instagram/therealkareenakapoor
करीना कपूर ने हाल ही में एलान किया था कि जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना लगातार काम कर रही हैं। कोरोना काल की वजह से उन्होंने कई विज्ञापनों की शूटिंग घर से ही की। वहीं बीते दिनों उन्हें स्टूडियो के बाहर भी देखा गया, जहां वो फोटोशूट कराने पहुंची थीं। इससे पहले भी जब वो तैमूर के वक्त प्रेग्नेंट थीं तो वीरे दी वेडिंग की शूटिंग कर रही थीं। करीना ने तो बेबी बंप के साथ रैंप वॉक भी किया था। बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने काम पर अपनी निजी जिंदगी का कोई असर नहीं पड़ने दिया। आज ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग की।
विज्ञापन

2 of 6
काजोल - फोटो : Instagram/kajol
2010 में काजोल जब दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं, उस वक्त वो करण जौहर की फिल्म 'वी आर फैमिली' की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान काजोल ने एहितयात के तौर पर फिल्म के एक गाने में डांस करने से मना कर दिया था। करण जौहर ने खासकर काजोल के लिए कोरियोग्राफर से ऐसे डांस स्टेप्स के लिए कहा जो उनके लिए सहज हो। फिल्म रिलीज के तीन दिन बाद 10 सितंबर को काजोल ने युग को जन्म दिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
जया बच्चन - फोटो : instagram/that_film_scene
जया बच्चन फिल्म 'शोले' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं। 1974 में जया ने श्वेता को जन्म दिया। फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसे कई सीन थे जब जया बच्चन के बेबी बंप को छुपाने के लिए कैमरे को उनसे दूर रखा गया। 

4 of 6
जूही चावला - फोटो : instagram/iamjuhichawla
जूही चावला ने साल 2001 में पहले बच्चे को जन्म दिया था। जूही उस दौरान दो फिल्में एक रिश्ता और आमदनी अठ्ठनी खर्चा रुपया कर रही थीं। 2003 में जूही जब दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं तब वो फिल्म झंकार बीट्स की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म में उनका किरदार एक प्रेग्नेंट महिला का था। 
विज्ञापन

5 of 6
श्रीदेवी - फोटो : instagram/sridevi.kapoor
साल 1997 में आई फिल्म 'जुदाई' की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं। उस वक्त वो अपनी बड़ी बेटी जान्हवी कपूर को जन्म देने वाली थीं। श्रीदेवी चाहती थीं  कि मैटरनिटी ब्रेक से पहले वो शूटिंग पूरी कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : instagram/themusework
कोंकणा सेन शर्मा ने 2010 में फिल्म मिर्च और राइट या रॉन्ग की शूट खत्म की थी। उस वक्त वो प्रेग्नेंट थीं। कोंकणा ने अपने किए वादे के मुताबिक फिल्म प्रमोशन में भी हिस्सा लिया था। 15 मार्च 2011 में उन्होंने बेटे हरून को जन्म दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें