फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम की शादी से दूरी बनाने के बाद करीना ने तैमूर को भी छोड़ा अकेला, ये है वजह

Sun, 06 May 2018 08:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
saif and kareena
कपूर खानदान इन दिनों एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की तैयारियों में व्यस्त है। इन सबके बीच दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर कहीं नजर नहीं आ रही हैं। ना तो वह सोनम के घर पर स्पॉट की गईं, ना ही कोई ऐसी खबर आई कि वह रणवीर, अर्जुन, जैकलीन समेत अन्य सेलेब्स की तरह संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। दरअसल, करीना कपूर अपनी पसंदीदा जगह लंदन में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंची हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
Saif and Kareena
पहले खबर थी कि करीना कपूर और सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ लंदन में हैं लेकिन इंडिया फोरम के मुताबिक इस दौरान करीना अपने लाडले तैमूर को साथ लेकर नहीं गई हैं। तैमूर इन दिनों अपने मुंबई स्थित घर पर ही हैं और यह कपल एक दूसरे को समय देने के लिए छुट्टियों पर साथ गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
taimur with kareena
इंडिया फोरम के सूत्रों के मुताबिक, तैमूर को मुंबई के बांद्रा में एक बेबी जिम में स्पॉट किया गया। जहां तैमूर को उनकी नैनी के साथ देखा गया जो कि करीना और सैफ के अबसेंट में तैमूर का पूरा ख्याल रख रही हैं हालांकि करीना जल्द ही छुट्टियां मनाकर लंदन से वापस आ जाएंगी। 
विज्ञापन

4 of 4
Kareena Kapoor
करीना कपूर ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' और सैफ अली खान ने फिल्म 'बाजार 'की शूटिंग पूरी करने के बाद लंदन जाने का फैसला किया। करीना कपूर ने हाल ही में बताया था कि अब वह अगले दो-तीन महीने तक कोई फिल्म साइन नहीं करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें