कपूर खानदान इन दिनों एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की तैयारियों में व्यस्त है। इन सबके बीच दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर कहीं नजर नहीं आ रही हैं। ना तो वह सोनम के घर पर स्पॉट की गईं, ना ही कोई ऐसी खबर आई कि वह रणवीर, अर्जुन, जैकलीन समेत अन्य सेलेब्स की तरह संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। दरअसल, करीना कपूर अपनी पसंदीदा जगह लंदन में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंची हैं।