करीना और सैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मंगलवार को भले संजय दत्त को कैंसर होने की खबरों ने सबका दिल दुखी कर दिया हो लेकिन बुधवार की सुबह मान्यता के सकारात्मक संदेश ने ये दुख कम किया। संजय दत्त की फिल्म ‘सड़क 2’ के ट्रेलर को भी ट्रेड और समीक्षकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, इंडस्ट्री की ही एक लॉबी ने फिल्म के ट्रेलर को नीचा दिखाने की तमाम कोशिशें कीं लेकिन शाम तक फिल्म ‘सड़क 2’ का ट्रेलर दिन में सर्च किए गए की वर्ड्स में सबसे ऊपर चला गया। और शाम को ही आई करीना कपूर खान के घर से ये गुड न्यूज।