कपूर खानदान में लंबे समय बाद किसी की शादी का जश्न हुआ। करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे अरमान जैन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा संग कर ली है । ये शादी 3 फरवरी को हुई थी। शादी से पहले हल्दी और मेहंदी की भी तस्वीरें सामने आई थीं । 4 फरवरी की शाम को अरमान जैन की शादी का शानदार रिसेप्शन हुआ । यहां करीना और करिश्मा कपूर ने जमकर डांस किया ।