फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हीरोइन की लोकप्रियता से डर गई थीं करीना, उठाया बड़ा कदम

Fri, 05 May 2017 10:52 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर खान
हीरोइनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े और और कैट फाइट की खबरें आती रही हैं, लेकिन करीना कपूर और बिपाशा बसु के बीच जितना बड़ा झगड़ा हुआ वो शायद ही और हीरोइनों के बीच हुआ हो। दोनों के बीच शुरू हुई लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि बिपाशा ने करीना के साथ काम तक करने से मना कर दिया था।

आखिर ऐसा क्या हुआ था दोनों के बीच ?

ये भी पढ़ें - अपनी जिंदगी की वो रात शाहरुख कभी नहीं भूल पाएंगे, इंटरव्यू में भी किया जिक्र
 
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर खान
ये बात तब की है जब करीना और बिपाशा फिल्म 'अजनबी' में साथ काम कर रही थीं। इस फिल्म में बिपाशा ने जमकर अंग प्रदर्शन किया था और उनकी हॉटनेस की भी खूब चर्चाएं हो रही थीं। बिपाशा एकदम से सुर्खियों में छा गईं और उनके आगे करीना कहीं नजर नहीं आईं। करीना को शायद इस बात से मिर्ची लग गई और वो बिपाशा के खिलाफ उल्टी-सीधी बयानबाजी करने लगीं।

​ये भी पढ़ें - रोजा नहीं इस वजह से हुआ अमृता सिंह और सैफ में तलाक
 
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर खान बिपाशा बसु
कहा जाता है कि बिपाशा की बढ़ती पॉपुलैरिटी और लाइमलाइट से करीना असुरक्षित महसूस करने लगी थीं। उन्हें लगने लगा कि बिपाशा फिल्म में उनसे पूरी फुटेज खा जाएंगी।

करीना बिपाशा से चिढ़ने लगीं। ऐसी भी खबरें आईं कि फिल्म के सेट पर बिपाशा और करीना के बीच खूब गाली-गलौच होती थी। इसी लड़ाई में करीना ने बिपाशा को थप्पड़ तक मार दिया था।

​ये भी पढ़ें - अभिषेक को फ्लॉप कहने वाले जरूर देख लें ये फिल्में, बंद हो जाएगी जुबान
 

4 of 6
बिपाशा बसु
लेकिन हद तो तब हो गई जब बीच बचाव करने आए बॉबी देओल तक को करीना ने बुरा-भला कह दिया। हालांकि इस मामले पर बिपाशा ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन वो पूरा सच जानती थीं। इसके बाद बिपाशा करीना से कदर तंग आ गईं कि उन्होंने फिर कभी करीना के साथ काम ना करने की कसम खाई।

​ये भी पढ़ें - कभी खून बेचकर गुजारा करता था ये एक्टर, आज कमाता है अरबों
 
विज्ञापन

5 of 6
बिपाशा बसु और पति सैफ के साथ करीना कपूर खान
दोनों की लड़ाई ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया जब बिपाशा को करीना के पति सैफ अली खान के साथ फिल्म 'रेस 2' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के दौरान सैफ के साथ बिपाशा का खूब नाम जोड़ा गया। दोनों के अफेयर के चर्चे करीना और सैफ के बीच लड़ाई की वजह बन रहे थे। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। अब तक बिपाशा करीना के लिए एक विलेन बन चुकी थीं।

​ये भी पढ़ें - अपनी इस गर्लफ्रेंड पर भी मेहरबान हुए सलमान, दिया फिल्म में रोल !
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीना कपूर खान
करीना और बिपाशा के बीच की लड़ाई उस वक्त जगजाहिर हो गई जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिपाशा से संबंधित सवाल पूछे जाने पर करीना भड़क गईं और उन्हें 'काली बिल्ली' कहते हुए ताना तक मारा। बिपाशा करीना के ऐसे संबोधन पर गुस्से से उबल गईं।

लेकिन सैफ दोनों के बीच सुलह करवाने में कामयाब रहे। ऊपरी तौर पर भले ही दोनों दोस्त हों लेकिन मन के भीतर इन दोनों के बीच अब भी जंग है।
​ये भी पढ़ें - मिलिए विद्या बालन की बहन से, साउथ में हैं इसकी हॉटनेस के जलवे
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें