इन दिनों जहां रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिर से करीब आने की चर्चाएं हैं वहीं दूसरी ओर रणबीर की बहन करीना कपूर ने रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
रणबीर की इस एक्स गर्लफ्रेंड पर फिदा हैं करीना, देखना चाहती हैं दोनों को साथ
2 of 5
kareena kapoor
- फोटो : Twitter
ये एक्स गर्लफ्रेंड कोई और नहीं दीपिका पादुकोण ही हैं। हाल ही में करीना नेहा धूपिया के चेट शो 'नो फिल्टर नेहा' पर पहुंची और यहां जब उनसे पूछा गया कि रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रैंड्स यानि दीपिका और कैटरीना में से वो किसे बेहतर एक्ट्रेस मानती हैं, तो करीना ने कहा, 'एक्ट्रेस के तौर पर दीपिका और कैटरीना की कोई बराबरी नहीं है लेकिन मैं दीपिका को ज्यादा पसंद करती हूं।'
विज्ञापन
रणबीर की इस एक्स गर्लफ्रेंड पर फिदा हैं करीना, देखना चाहती हैं दोनों को साथ
3 of 5
करीना का ये खुलासा काफी हैरान कर देने वाला है। वो इसलिए क्योंकि जब रणबीर कैटरीना को डेट कर रहे थे तो करीना कैट की दिवानी थीं यहां तक कि वो दोनों की शादी होते हुए भी देखना चाहती थीं। लेकिन अब जब कैट रणबीर के साथ नहीं हैं तो करीना दीपिका की फैन बन चुकी हैं।
रणबीर की इस एक्स गर्लफ्रेंड पर फिदा हैं करीना, देखना चाहती हैं दोनों को साथ
4 of 5
- फोटो : Yogen Shah
खबर तो ये भी है कि एक वक्त पर दीपिका को डेट कर रहे रणबीर फिर से दीपिका के साथ अपनी नजदीकियां बढा रहे हैं। एक तरफ जहां दीपिका की रणवीर सिंह से ब्रेक-अप की खबरें हैं वहीं रणबीर कपूर कैटरीना से पहले ही अलग हो चुके हैं। अब उनके दिल में कैट के लिए कुछ भी नहीं है। यहां तक कि कैट और रणबीर एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते।
रणबीर की इस एक्स गर्लफ्रेंड पर फिदा हैं करीना, देखना चाहती हैं दोनों को साथ
5 of 5
कुछ ऐसा ही हाल दीपिका और कैटरीना का भी है। दोनों आजकल एक-दूसरे से नजरें चुराते हुए नजर आती हैं। हाल ही में हुए लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स में दोनों ने जिस तरह से एक-दूसरे को इग्नोर किया वो सभी ने देखा। इससे साफ हो गया कि दोनो के बीच रणबीर को लेकर कड़वाहट है। खैर, अब रणबीर और दीपिका के फिर से साथ आने की खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।