फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बात को ना पूरा करने का पछतावा है बेबो को, अब तैमूर करेंगे उसे पूरा

Mon, 24 Dec 2018 12:53 PM IST
विजय जैन मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
taimur ali khan - फोटो : instagram
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने अपने फिल्मी करियर को बनाने के लिए 20 साल की उम्र में ही अपनी ग्रेजुएशन को बिना कम्पलीट किए ही उन्हें अपनी एजुकेशन पर ब्रेक लगाना पड़ा। बता दें कि अपनी एजुकेशन को कम्पलीट ना करने का दुख करीना ने एक रेडियो शो पर जाहिर किया। आगे की स्लाइड में जानिए, किस बात का पछतावा है करीना कपूर को..
 
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
शो में उन्होंने कहा कि उन्होंने 17 साल की उम्र से ही शुटिंग करना शुरू कर दिया था। ये सब इतने जल्दी हुआ कि वो अपनी पढ़ाई के लिए कोई डिसीजन ही नहीं ले सकी। अब उन्हें लगता है कि उन्हें अपनी पढ़ाई को पूरा करना चाहिए था। बेबो ने कहा कि सैफ की फैमिली में सब एजुकेटेड है। ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज, विनचेस्टर जैसी यूनिवर्सिटी से पढ़े हुए हैं। सैफ पढ़ाई को लेकर काफी सीरियस हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
sara and saif - फोटो : instagram
सैफ ने सारा और इब्राहिम की पढ़ाई का अच्छे से ध्यान रखा है, और अब वे तैमूर का भी ऐसे ही ध्यान रखेंगे। मैं एक ऐसी फैमिली से हूं जो सिनेमा जगत में हमेशा से सक्रिय रहा है, मगर अब मुझे लगता है कि इससे आगे भी बहुत कुछ है। शो में उन्होंने कहां कि मैं मानती हूं, कि आज के समय में शिक्षा बहुत जरूरी है। कम से कम मेरे पास डिग्री होनी ही चाहिए थी। 
 

4 of 5
करीना कपूर
अब मैं दुनिया में अलग अलग जगह धूमती हूं। लोगों से मिलती हूं। काफी सारी नई चीज़े सीखती हूं। मैं अब ये चाहती हूं कि मेरा बच्चा अपनी पढ़ाई पूरी करें और नई नई चीज़ें सीखे अब आगे उसकी मर्जी होगी। गौरतलब है कि सैफरीना ने तैमूर के दूसरे जन्मदिन को खास बनाने के लिये साउथ अफ्रिका के कैप टाउन को चुना था, जहां की फोटो सोशल मिडिया पर काफी वायरल हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
taimur ali khan - फोटो : instagram
लोग उन्हें अलग–अलग तरह से विश कर रहे हैं। छोटे नवाब की फैन फॉलोइंग किसी भी बड़े स्टार से कम नहीं है। तैमूर के बर्थडे को यादगार बनाने के बाद कल सुबह के वक्त करीना और सैफ को मुबंई एयरपोर्ट पर देखा गया। पापा के कंधों पर बैठे हुये तैमूर चेहरे पर हल्की सी थकावट के साथ हमेशा की तरह बेहद क्यूट दिख रहे थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें