करीना और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान की फैन फोलोइंग अपने मम्मी पापा से कम नहीं है। अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी किसी न किसी फोटो से सुर्खियां बटोरने वाले तैमूर एक बार फिर अपनी क्यूट फोटो के जरिये लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
taimur ali khan
दरअसल तैमूर की एक नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। इस तस्वीर में तैमूर अपने बालों को हेयरब्रश से संवारते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, तैमूर की यह फोटो उनके बर्थडे पर पटौदी पैलेस में खींची गई है।
विज्ञापन
3 of 4
इस तस्वीर में तैमूर अपनी नैनी की गोद में नजर आ रहे हैं। तैमूर ने फोटो में नीले रंग के पजामा सूट पहना हुआ है जिसमें वो बेहद क्यूट लग रहे हैं। आप भी देखें तैमूर की यह तस्वीर…
एक इवेंट के दौरान तैमूर की बुआ सोहा अली खान ने बताया था कि, “तैमूर इस समय उस उम्र में है, जिसमें वो हर एक चीज के बारे में जानना चाहता है। अब वो किसी चीज को अच्छी तरह से पकड़ता है। उसका ग्रिप अब काफी मजबूत हो गया है। इतना ही नहीं वो अब चीजों को छीनने लगा है और उनको फेंक भी देता है। इनाया (सोहा अली खान की बेटी) अभी काफी छोटी है और हमारे मन में हमेशा से यह डर रहता है कि तैमूर उसके पास न पहुंच जाए।