फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर अली खान ने सीखी टपोरी भाषा, पैपराजी को कहा कुछ ऐसा करीना भी लगीं मुस्कुराने

Thu, 05 Mar 2020 06:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Taimur Ali Khan - फोटो : social media
बॉलीवुड के पावर कपल माने जाने वाले सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान मीडिया में छाए रहते हैं। तैमूर पैपराजी के पसंदीदा स्टारकिड हैं। तैमूर अक्सर मीडिया के सामने पोज देते रहते हैं। तैमूर अपनी क्यूटनेस से सभी को दीवाना पहले ही बना चुके हैं अब वो अपनी अदाओं और अपनी बातों से भी लोगों को दीवाना बनाने से पीछे नहीं हट रहे।
विज्ञापन

2 of 5
तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
तैमूर कभी सोशल मीडिया पर कुकिंग करते हुए दिखाई देते हैं तो कभी डांस करते हुए। उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं। फैन्स तो रोते हुए तैमूर में भी क्यूटनेस देख लेते हैं। ऐसे में अब तैमूर का एक नया टैलेंट सामने आया है। तैमूर ने मुंबई की भाषा यानी कि टपोरी भाषा सीख ली है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
taimur ali khan - फोटो : amar ujala
दरअसल हाल ही में तैमूर अली खान अपनी मां करीना कपूर और नानी बबीता कपूर के साथ नजर आए। तैमूर और करीना को देखते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और फोटो खींचने लगे। तैमूर पैपराजी को देख अचानक ही बोल पड़े 'ए भाई लोग'। तैमूर के मुंह से ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
 

4 of 5
तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
तैमूर के मुंह से ये टपोरी भाषा सुन करीना भी खुद को हंसने से नहीं रोक सकीं। ये वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तैमूर अली खान के वीडियोज तो वैसे भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब तैमूर ने पैपराजी से कुछ कहा हो। इससे पहले भी वो पैपराजी की बातों का जवाब दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Taimur Ali Khan - फोटो : social media
एक बार पैपराजी के द्वारा तैमूर कहकर पुकारने पर तैमूर ने उन्हें कहा था कि उन्हें टिम कहें। इस तरह के क्यूट वीडियोज तैमूर के काफी वायरल होते रहते हैं। बात करें करीना कपूर की तो वो हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म 'हिंदी मीडियम' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज हो रही है। इसके अलावा इन दिनों वो आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें