फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक ही फिल्मों से गायब हो गई थी ये हीरोइन, संभाल रही है घर और बच्चे

Wed, 17 Apr 2019 12:53 PM IST
विजय जैन अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 5
neha bollywood flashback
क्या आपको बॉबी देओल की फिल्म 'करीब' की वो हीरोइन याद है जिसने अपने मासूम से चेहरे और अदाओं से सबका दिल जीत लिया था? नेहा ने इसी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की और पहली ही फिल्म में उन्हें खूब सराहा गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
neha bollywood flashback
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर होने के बाद आज ये हीरोइन कहां है और क्या कर रही है ? नेहा दरअसल एक्टर मनोज बाजपेयी की बीवी हैं और आजकल अपनी गृहस्थी को संभाल रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
manoj bajpayee - फोटो : file
नेहा और मनोज बाजपेयी की मुलाकात नेहा की पहली फिल्म के बाद ही हो गई थी और फिर साल 2006 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद नेहा ने कुछ एक फिल्मों में काम भी किया लेकिन फिर अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

4 of 5
neha bollywood flashback
नेहा ने 'फिजा', 'होगी प्यार की जीत', 'कोई मेरे दिल में है' जैसी कुछ चुनिंदा फिल्मों में काम किया। उनकी पिछली फिल्म 2008 में आई 'एसिड फैक्टरी' थी। शादी के बाद नेहा का पूरा लाइफस्टाइल ही बदल गया है। एक वक्त पर अपनी लंबी और घनी जुल्फों के लिए लोकप्रिय नेहा अब बॉब कट में नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manoj with his wife
नेहा की एक बेटी भी है। जहां ग्लैमर इंडस्ट्री से उन्होंने पूरी तरह से दूरी बनाई हुई हैं, वहीं पिछली बार वो अपने पति मनोज बाजपेयी की फिल्म 'अलीगढ़' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें