फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणवीर बोहरा ने कैमरे के सामने सफाईकर्मी को दिए पैसे, ट्रोलर्स बोले- 'दिखावा करने की क्या जरूरत थी'

Sun, 30 Jun 2019 10:47 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karanvir bohra - फोटो : social media
टीवी के पॉपुलर एक्टर करणवीर बोहरा ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट सीरियल दिए हैं। अब वो फिल्मों में भी एंट्री करने जा रहे हैं । उनकी फिल्म का नाम 'हमें तुमसे प्यार कितना' है। हाल ही में करणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । इस वीडियो में करणवीर एक सफाई कर्मचारी को पैसे देते नजर आ रहे हैं । वीडियो देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
karanvir bohra
ये एक टिक-टॉक वीडियो है । इस टिक टॉक वीडियो में 'हमें तुमसे प्यार कितना' गाना बज रहा है। वीडियो में एक्टर सफाई कर्मी के हाथों से झाड़ू लेकर खुद लगाना शुरू कर देते हैं । इसके बाद करणवीर ने उससे बात की और जेब से पैसे निकालकर उसे दे दिए। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'कॉमन मैन के प्रति मेरा प्यार #हमेंतुमसेप्यारकितना 5thजुलाई'।

विज्ञापन

3 of 5
karanvir bohra - फोटो : file photo
करणवीर का ये वीडियो लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग उन्हें कैमरे के सामने दिखावा करने और दूसरे व्यक्ति को नीचा दिखाने को लेकर लगातार ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'करणवीर बोहरा आप वाकई कॉमन मैन से प्यार करते हैं तो आप उनकी मदद कैमरे के बाहर जाकर करते। दिखावा करने की जरूरत नहीं, कर्म वो नहीं जो दिखा कर किया जाए...कर्म वो है जिसकी खबर किसी को ना हो'।




 

4 of 5
karanvir bohra - फोटो : social media
एक और यूजर ने लिखा, 'क्या मानवता है, स्वीपर के हाथों से झाड़ू लेकर शोऑफ करना?आप जरूर दिखावा कर रहे हैं, अपनी मानवता और किसी और चीज के लिए बचाओ।' बात दें कि करण बिग बॉस के घर में भी नजर आ चुके हैं। फिल्मों की बात करें तो करणवीर बोहरा इससे पहले शाहिद कपूर की फिल्म 'किस्मत कनेक्शन' में नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karanvir Bohra
फिल्म 'हमें तुमसे प्यार कितना' में करण बतौर लीड रोल नजर आएंगे । फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है । इसमें वो इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग मड आइलैंड में हुई। इस फिल्म को उनके प्रोडेक्शन हाउस बोरा-बोरा एंटरटेनमेंट ने ही प्रोड्यूस किया था। इसे टी-सीरीज के साथ बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें