सुषमा स्वराज के निधन पर पूरा देश शोक मना रहा है। ऐसे में 'बिग बॉस 12' के एक्स कंटेस्टेंट और टेलीविजन के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा ने एक पुराना किस्सा याद करते हुए सुषमा को याद किया। करणवीर ने बताया कि कैसे सुषमा ने उनकी मदद की थी जब उन्हें मॉस्को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था।
विज्ञापन
2 of 5
Karanvir Bohra Sushma Swaraj
- फोटो : twitter
करणवीर ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'सुषमा स्वराज के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। एक ऐसी महिला जिन्होंने देशहित के लिए काम किया। उन्होंने कभी किसी भारतीय को विदेशी धरती पर अकेला नहीं महसूस होने दिया। जैसे में रूस में फंस गया था।'
विज्ञापन
3 of 5
karanvir bohra
- फोटो : voot
दरअसल करणवीर मैककॉफी बॉलीवुड फिल्म फेस्टिवल के लिए मॉस्को गए थे। उस वक्त करण ने ट्वीट किया था- 'मॉस्को एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहा हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरा पासपोर्ट थोड़ा खराब हो गया है। वह मुझे भारत वापस भेजने की सोच रहे हैं। भारतीय दूतावास काश आपने वीजा देने से पहले यह बता दिया होता।'
4 of 5
Sushma Swaraj
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से सुषमा स्वराज का निधन हो गया। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। लेकिन सुषमा को डॉक्टर्स बचा नहीं पाए और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
सुषमा के निधन पर राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक सभी की आंखें नम हैं। अमिताभ बच्चन, रितेश देशमुख, अनुराग कश्यप, बोमन ईरानी सहित कई सेलेब्स ने शोक जाहिर किया है।