फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांस से भरी 'हेट स्टोरी 4' की इस एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाएंगे आप, इस दिन आएगा ट्रेलर

Thu, 25 Jan 2018 04:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
hate story 4
करण वाही और उर्वशी रौतेला स्टारर 'हेट स्टोरी' की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें उर्वशी रौतेला नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर 27 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। 
 

 
विज्ञापन

2 of 4
urvashi rautela
खास बात यह है कि फिल्म 'हेट स्टोरी 4' अब 2 मार्च की जगह 9 मार्च की रिलीज की जाएगी। बता दें, यह फिल्म 'हेट स्टोरी' सीरीज की चौथी फिल्म है। इससे पहले 'हेट स्टोरी' के तीनों पार्ट दर्शकों ने बेहद पसंद किए हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
hate story
फिल्म का डायरेक्शन विशाल पांड्या ने किया है। इस फिल्म से एक्ट्रेस इहाना ढिल्लन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं जिन्हें 'डैडी कूल मूंडे फूल' और 'टाइगर' के लिए पहचाना जाता है। इसके अलावा फिल्म में करण वाही, उर्वशी रौतेला, सूरज पंचोली और गुरमीत चौधरी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
Zareen Khan
गौरतलब है कि 'हेट स्टोरी 3' में करण सिंह ग्रोवर, शरमन जोशी और जरीन खान लीड भूमिका में नजर आए थे और फिल्म 'हेट स्टोरी 3' ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छा ​कारोबार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें