karan oberoi
मीडिया को दिए बयान में उन्होंने बताया 'अभिनेता पर लगे आरोप सरासर झूठे हैं और अब हम उनकी छवि पर लगे दाग को मिटाने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं और जल्द ही उस शख्स को भी सामने लाएगा जिसने ऐसा किया है।' वकील ने आगे बताया 'अभिनेता और महिला की अकसर बात हुआ करती थी, बाद में कई चीजों के लिए महिला ने अभिनेता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था, महिला ने अभिनेता से पैसे ऐंठने के लिए पुलिस में शिकायत करने की भी धमकी कई बार दी थी, लेकिन जब अभिनेता ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो महिला ने अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी।'