फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस में फंसे टीवी एक्टर करण कोर्ट में फूट-फूट कर रोये, वकील ने खोले पीड़िता के राज

Wed, 08 May 2019 12:08 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karan oberoi - फोटो : social media
टीवी एक्टर करण सिंह ओबेरॉय पर चल रहा रेप केस का मामला गहराता जा रहा है। अब इस मामले पर एक्टर के वकील का बयान आया है। बयान में वकील ने साफ तौर अभिनेता पर लगे आरोपों को झूठा करार दिया है। उन्होंने करण के चरित्र पर लगे दाग को भी हटाने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने मीडिया में भी एक बयान जारी किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
karan oberoi
मीडिया को दिए बयान में उन्होंने बताया 'अभिनेता पर लगे आरोप सरासर झूठे हैं और अब हम उनकी छवि पर लगे दाग को मिटाने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं और जल्द ही उस शख्स को भी सामने लाएगा जिसने ऐसा किया है।' वकील ने आगे बताया 'अभिनेता और महिला की अकसर बात हुआ करती थी, बाद में कई चीजों के लिए महिला ने अभिनेता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था, महिला ने अभिनेता से पैसे ऐंठने के लिए पुलिस में शिकायत करने की भी धमकी कई बार दी थी, लेकिन जब अभिनेता ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो महिला ने अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी।' 
विज्ञापन

3 of 5
करन ओबरॉय
महिला की शिकायत में अभिनेता पर रेप, वीडिओ बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।  महिला के अनुसार दोनों की मुलाकात 2016 में एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बने। महिला ने बताया कि एक दिन करण ने उन्हें अपने फ्लैट में मिलने बुलाया और वहां उनसे शादी का वादा किया था।

4 of 5
करन ओबरॉय
महिला का दावा है कि इस दौरान करण ने उनका रेप भी किया और वीडियो बनाकर उनसे पैसे की मांग की थी। बता दें कि करण सिंह ओबेरॉय टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से घर-घर में मशहूर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करन ओबरॉय
FIR के बाद करण को कोर्ट में पेश किया गया था। गौरतलब है कि कोर्ट में करण फूट-फूटकर रोने लगे थे। अभिनेता की दोस्त और पॉपुलर फैशन डिजाइनर सुभाष सिंह की बेटी सोनाली उनके समर्थन में भी उतरी थीं। सोनाली ने करण पर आरोप लगाने वाली लड़की के बारे में कई खुलासे भी किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें