टीवी सीरियल लोगों को दिल के बहुत करीब होते हैं क्योंकि वो उनकी रोज की जिंदगी का हिस्सा हो जाते हैं। जहां एक फिल्म 2-3 घंटे में खत्म हो जाती है तो वही टीवी सीरियल सालों साल चलते हैं। ऐसे में उन शोज में दिख रहे किरदारों से हमें एक अलग तरह का लगाव हो जाता है। वहीं जब कोई खास किरदार अचानक सीरियल छोड़ जाता है तो दर्शक ठगा सा महसूस करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में जिन्होंने बीच में ही शो को अलविदा कह दिया था और लाखों फैंस के दिल टूट गए थे।