90 के दशक में कई नए चेहरों नें बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उन्हीं में से एक थे एक्टर करन शाह। करन शाह ने 1993 में आई फिल्म 'जवानी' से डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और इसने करन शाह को उस वक्त के टॉप के स्टार्स में ला खड़ा किया था।
विज्ञापन
2 of 5
करन शाह
फिल्म में नीलम कोठारी के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब सराहा गया। इसके बाद करन शाह ने कुछ और फिल्मों में काम किया जो हिट तो रहीं लेकिन करन शाह सिर्फ सपोर्टिंग किरदारों में ही नजर आए। करन शाह एक्ट्रेस टीना मुनीम के भतीजे थे और इसका भी उन्हें कोई खास फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
करन शाह
करन शाह का असली नाम संजय शाह था लेकिन फिल्मों में करियर बनाने की वजह से उन्होंने अपना नाम बदलकर करन शाह कर लिया। करन शाह ने गिनी-चुनी फिल्मों में ही काम किया जिनमें से एक-दो ऐसी रहीं जो अनाउंस किए जाने के बाद डिब्बा बंद हो गईं।
4 of 5
करन शाह
फिल्मों में करियर ना बना पाने का करन शाह को कोई मलाल नहीं था। एक्टिंग छोड़ उन्होंने फिर छोटे परदे का रुख किया और कुछ टीवी सीरियल बनाए।
लेकिन जब आप जानेंगे कि आज करन शाह क्या काम कर रहे हैं तो हैरान रह जाएंगे। आज करन शाह एक जाने-माने प्रोड्यूसर हैं और रिलायंस बिग पिक्चर्स की कमान संभाले हुए हैं। अपने इस बैनर तले वो अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान, आमिर खान जैसे कई स्टार्स की फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं।
आज भले ही वो एक्टिंग में सक्रिय नहीं हैं लेकिन प्रोड्यूसर के तौर पर उनकी शोहरत सफलता की बुलंदियों पर है। 57वें नेशनल अवॉर्ड्स में करन शाह के बैनर तले प्रोड्यूस हुईं कई फिल्मों ने अवॉर्ड जीते और कीर्तिमान रचा।