जस्सी जैसी कोई नहीं फेम एक्टर और मॉडल करण ओबेरॉय पर महिला को झांसा देकर रेप का आरोप लगा है। महिला की शिकायत के बाद ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद ओशिवारा पुलिस ने उन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
karan oberoi
- फोटो : social media
करण को पुलिस ने मुंबई कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उन्हें 9 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। महिला एक ज्योतिषी है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि दोनों की मुलाकात साल 2016 में एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। एप पर बातचीत के बाद जल्द ही उन्होंने मिलने का फैसला किया।
विज्ञापन
3 of 5
karan oberoi
- फोटो : file photo
एक दिन करण ने उसे फ्लैट में बुलाया और शादी का वादा किया। इस दौरान एक्टर ने नारियल पानी दिया जिसे पीने के बाद चक्कर आने लगे। पीड़िता ने बताया कि बेहोशी की हालत में ही करण ने उसका रेप किया और वीडिया बना लिया। वीडियो के जरिए करण उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और बार-बार पैसे ऐंठ रहा था।
4 of 5
karan oberoi
- फोटो : file photo
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने कई बार एक्टर से शादी की बात की तो धमकी देने लगा। एक दिन उसने शादी से मना कर दिया और कहा कि 'तुम्हें जो करना है कर लो।' महिला ने आगे कहा कि काफी सोचने के बाद पुलिस के पास पहुंचीं और मामला दर्ज कराया।
करण ओबेरॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कई सीरियल में नजर आ चुके हैं। स्वाभिमान, साया, दिशाएं और वेबसीरीज इनसाइड एज में काम किया है। इसके अलावा साल 2004 में उन्होंने फिल्म किस किस को भी की।