सेलिब्रिटीज के मोम के पुतलों के लिए मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम अब नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। वैसे तो यहां शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स का वैक्स स्टैच्यू लगा है। मगर पहली बार यहां किसी बॉलीवुड एक्टर या एक्ट्रेस का नहीं बल्कि एक फिल्म मेकर का पुतला नजर आएगा।