काजोल और करण जौहर की दोस्ती पिछले काफी समय से लाइमलइट में बनी हुई है। दोनों की दोस्ती में कुछ दरार आ गई थी जिससे बाद ये रिश्ता फिर से जुड़ता दिख रहा है। हाल ही में करण जौहर ने काजोल के साथ दोस्ती पर बात करते हुए एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर फैंस काफी खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
kajol
नेहा धूपिया के शो #NoFilterNeha पर बातचीत के दौरान करण जौहर ने बताया “ईमानदारी से कहूं तो जब बच्चे पैदा हुए तो इस बारे में कोई नहीं जानता था। मैंने यह मैसेज सबसे पहले काजोल को भेजा।
विज्ञापन
3 of 5
kajol
मैसेज के बारे में बात करते हुए करण बोले, "मैंने मैसेज में लिखा कि तुम्हें इस मैसेज का जवाब देने की जरूरत नहीं है। मैं नहीं चाहता कि तुम इन बच्चों को अखबार या ऑनलाइन मीडिया के जरिये देखो। मैं चाहता था कि ये तस्वीरें तुम्हारे साथ साझा करूं। तुम्हें इसका रिप्लाई करनी की कोई जरूरत नहीं है।"
पढ़ें- बर्थडे से दो दिन पहले फैंस को तोहफा देकर विदेश निकले अमिताभ, तस्वीरें गवाह
4 of 5
kajol and karan
इसके आगे करण ने कहा, "काजोल ने तुरंत जवाब दिया कि वे बहुत ही प्यारे हैं और उम्मीद करती हूं कि वे तुम्हें उसी तरह का प्यार देंगे जैसा मेरे बच्चे मुझे देते हैं। बस इतनी सी बात थी।”
My world 2.0 ❤️❤️❤️❤️❤️
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Aug 29, 2017 at 1:38pm PDT
करण ने यह भी बताया कि उन्होंने करीना कपूर खान के साथ बात करके तय किया कि वे रूही और यश की तस्वीर को दुनिया के सामने तैमूर की बर्थडे पार्टी पर पेश करेंगे। इस तरह सब कुछ तय किया गया था।