आज 'इंटरनेशनल कॉफी डे' है और ऐसे में फिल्म मेकर करन जोहर कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। क्योंकि 'कॉफी विद करन' शो में अबतक एक कप कॉफी पिलाकर फिल्मी हस्तियों के राज खुलवाने वाले करन जोहर ने इस मौके पर अपने शो के सीजन 6 की एक झलक शेयर की है।
विज्ञापन
करन ने एक फोटो के साथ एक मैसेज भी शेयर किया
2 of 4
karan Johar
करन जोहर ने अपने शो 'कॉफी विद करन' की एक फोटो के साथ एक मैसेज भी शेयर किया है। जिसमें वे ये कहते दिख रहे हैं कि 'शायद मैं 'इंटरनेशनल कॉफी डे' की स्पेलिंग चेंज कर सकता लेकिन कोई नहीं आप सभी के लिए प्यार बरकार...सीजन 6 कोई है..?' #InternationalCoffeeDay....i may have changed the spelling ...but the love for it remains.....season 6 anyone? 😉😉😉😉😉😉 pic.twitter.com/yulWovyd0K— Karan Johar (@karanjohar) October 1, 2017
विज्ञापन
शो के सीजन 6 का है इंतजार
3 of 4
karan Johar
करन ने शो 'कॉफी विद करन' के सीजन 6 की तारीख का अभी कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन शो के चाहनेवालों को बहुत बेसब्री से सीजन 6 का इंतजार है। इससे पहले करन इस शो के पांच सीजन कर चुके हैं। अगर पिछले सीजन की बात करें तो सीजन पांच में करन ने अपने शो से सेट पर आग लगा दी थी। जिसमें कई फिल्मी हस्तियों को लेकर करन ने कई बातें उगलवाई थी।
सीजन 5 में कंगना रनौत के साथ नेपोटिस्म डिबेट हुई थी जो अभी तक सुर्खियों में है। करन इस सीजन में दीपिका पादुकोण के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को लेकर बाते छेड़ी थी। इतना ही नहीं पिछले साल मां बनी करीना कपूर को भी करन ने शो में बुलाया था। साथ ही इस बात का भी खुलासा किया था कि सलमान खान सेक्स के बिना रह सकते हैं या नहीं। ऐसे कईं अनसुलझे सवाल करन की ओर से दागे गए थे जो शो में जान डाल देने वाला काम किया था।