फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन से गंदी गालियां सुन जब रो पड़े करण जौहर....

Thu, 09 Feb 2017 09:54 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पिछले कुछ समय से करण जौहर अपनी किताब 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस किताब में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे कई खुलासे किए हैं जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो रहा है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सबसे अच्छी दोस्त काजोल के बारे में भी एक पूरा चैप्टर लिखा है जिसकी पहली लाइन शुरू होती है - काजोल और मैं अब दोस्त नहीं हैं। हम एक दूसरे के साथ नहीं हैं।

करण ने इस झगड़े का कारण काजोल के पति अजय देवगन को बताया था। लेकिन किताब में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि आखिर क्यों अजय की वजह से करण काजोल से अलग हो गए हैं। लेकिन अब करण ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन

अजय देवगन से गंदी गालियां सुन जब रो पड़े करण जौहर....

2 of 6
करण ने बताया कि फिल्म 'शिवाय' की रिलीज से कुछ दिन पहले अजय देवगन ने उन्हें फोन किया और करण के फोन उठाते ही अजय उन्हें गंदी गालियां सुनाने लगे और कुछ ऐसी बातें बोलने लगे जो कोई भी व्यक्ति सुनना नहीं चाहेगा। करण का कहना है कि अजय के इस गुस्से का कारण काजोल थीं।
विज्ञापन

अजय देवगन से गंदी गालियां सुन जब रो पड़े करण जौहर....

3 of 6
अजय देवगन को किसी ने बोला था कि करण ने एक पार्टी में काजोल का काफी मजाक उड़ाया और उन्हें बुरा भला कहा। अजय को जैसे ही ये बात पता चली उन्होंने तुरंत करण को फोन लगाया और गालियां देने लगे। 

अजय देवगन से गंदी गालियां सुन जब रो पड़े करण जौहर....

4 of 6
करण ने इंटरव्यू में कहा कि उनका मानना है कि ऐसी कही सुनी बातों के लिए कोई इस तरह से फोन करके गालियां नहीं देता। करण का मानना है कि उन्हें कुछ कहने का मौका भी नहीं मिला।
विज्ञापन

'अजय देवगन ने मुझे फोन किया और देने लगे गंदी गालियां'

5 of 6
करण इंटरव्यू में ये सब बात कहते हुए भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा कि जब अजय ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 'शिवाय' के बारे में खराब बोलने के लिए केआरके को पैसे दिए हैं तो एक अच्छी दोस्त होने के नाते काजोल को उसे रोकना चाहिए था। करण का मानना है कि अजय ने उनके साथ जो बुरा किया उसके लिए काजोल को करण से माफी मांगनी चाहिए थी पर उन्होंने अपने पति का ही साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय देवगन से गंदी गालियां सुन जब रो पड़े करण जौहर....

6 of 6
करण ने काजोल और अजय देवगन की इस हरकत पर साफ साफ कहा है - 'मेरे और काजोल के बीच अब कोई रिश्ता नहीं है। हमारे बीच सब कुछ खत्म हो गया है। 25 सालों तक दोस्त रहने के बावजूद आज मैं और काजोल एक दूसरे से बिल्कुल बात नहीं करते हैं। हम बस एक दूसरे को देखते हैं, हेलो कहते हैं और दूसरी तरफ देखते हुए आगे बढ़ जाते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें