फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के हिट होने से पहले ही एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। कार्तिक जल्दी ही इस बड़े स्टार की तीन फिल्मों में काम करेंगे।
विज्ञापन
2 of 4
बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के एक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने कार्तिक को अपनी तीन फिल्मों के लिए साइन किया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब कार्तिक आर्यन करण के रियालिटी शो 'इंडिया नेक्सट सुपरस्टार' शो में अपनी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के प्रमोशन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 4
शो में फिल्ममेकर करण ने बातों बातों में कहा कि उन्होंने फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में मोनोलॉग बोलने वाले कार्तिक को अपनी तीन फिल्मों के लिए साइन किया है। वहीं कार्तिक ने करण के धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम करने पर अपनी खुशी जाहिर की है।
कार्तिक ने खुशी जाहिर करते हुए कह कि मैं उस समय हैरान रह गया जब करण सर ने मुझे अपनी फिल्म में लेने की बात कही। मुझे धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम करने पर काफी खुशी महसूस होगी। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ सनी सिंह और एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हैं। कार्तिक आर्यन फिल्म 'जिगरा ठंडा' में भी दिखने वाले हैं।