बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर के जुड़वां बच्चे यश और रूही फरवरी में एक साल के हो जाएंगे और ऐसा लगता है जैसे ये कल की ही बात हो। करण अकसर दोनों की क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और आज उन्होंने जो दोनों की तस्वीर शेयर की उसमें दोनों सुपर क्यूट लग रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
2 of 4
karan
करण ने इस प्यारी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में "सिस्टर लव" लिखा है। इस फोटो में रूही भाई यश को देख रही है जो स्विंग पर आनंद ले रहा है। रूही ने मल्टीकलर फ्रॉक पहना है, वहीं यश ने नीली शर्ट पहनी है।
विज्ञापन
3 of 4
karan
आपको बता दें, इस से पहले करण जौहर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपने दोनों बच्चों के नाम एक लेटर जारी कर अपनी फीलिंग्स जाहिर की थी। लेटर में करण ने लिखा था, ‘मेरी लाइफ में रूही और यश की एंट्री हो गई है और अब ये दोनों मेरी जिंदगी बन गए हैं। इसके लिए मैं मेडिकल साइंस का शुक्रिया कहूंगा। मेरे लिए ये बहुत भावुक पल है। अब मेरी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं।’
करण ने लेटर में आगे लिखा, मैं अपने बच्चों को पालने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हूं। मैं उन्हें ढेर सारा प्यार दूंगा और उनकी खूब देखभाल करूंगा। मेरे लिए अब ये दोनों बच्चे मेरे काम से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। मैं एक बहुत अच्छी मां बनकर दिखाऊंगा।