फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: रिलीज से पहले ही 'पैड-मय' हो गया पूरा बॉलीवुड, अक्षय की फिल्म का सुपरहिट होना तय

Tue, 06 Feb 2018 09:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पैडमैन
अक्षय कुमार का 'पैडमैन चैलेंज' बॉलीवुड के अलावा टीवी इंडस्ट्री तक पहुंच गया है।। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने सैनिटीर नैपकिन के सा‌थ फोटो शेयर की थी। साथ ही करण जौहर, करिश्मा कपूर और अजय देवगन को यह चैलेंज दिया था। अब करण जौहर ने भी पैड के साथ सेल्फी शेयर की है। 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन
साथ ही उन्होंने एकता कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को भी यह चैलेंज दिया है। करण से पहले 'सुई धागा' स्टार वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने भी सैनिटरी नैपकिन के साथ तस्वीर शेयर की थी। अनुष्का ने कटरीना कैफ और जैकी श्रॉफ को यह चैलेंज दिया था।
 


 
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर
इसी तरह से पूरा बी टाउन एक-दूसरे को चैलेंज दे रहा है और कैंपेन आगे बढ़ता जा रहा है। टीवी सेलेब्रिटीज की बात करें तो मौनी रॉय, एलि अवराम, आशका गोराड़िया और करण टैकर ने भी पैड के साथ फोटो शेयर की है। बता दें कि अक्षय की फिल्म 'पैडमैन' 9 फरवरी को रिलीज हो रही है।
 

 

4 of 5
माधुरी दीक्षित
इससे पहले फिल्म की रिलीज डेट 25 जनवरी थी लेकिन 'पद्मावत' से क्लैश के चलते अक्षय ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा ली थी। अक्षय की यह फिल्म सस्ते सैनिटरी नैपकिन की मशीन बनाने वाले अरुणाचलम मुर्गनंथम की असल जिंदगी पर बनी है।
 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैडमैन
फिल्म में अक्षय अरुणाचलम का और राधिका आप्टे उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। ‌ट्विंकल खन्ना ने अरुणाचलम पर एक बुक "The Legend Of Lakshmi Prasad" भी लिखी थी। अक्षय को उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी और लोग पीरियड्स पर खुलकर बात कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें