फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के पास नहीं है 2019 में हुई पार्टी का वीडियो, NCB से बोले- 'डिवाइस खो गया है'

Sat, 19 Dec 2020 06:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar
बॉलीवुड में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही ड्रग्स के लेन- देन और सेवन की पोल खुली है। जिसके बाद से NCB लगातार इस मामले को लेकर कई सेलिब्रिटीज के ऊपर शिकंजा कस चुकी है। अब बारी है बॉलीवुड के मशहूर निर्माता- निर्देशक करण जौहर की। गुरुवार को NCB ने करण जौहर को समन भेजकर उनके घर में हुई साल 2019 की पार्टी के बारे में जानकारी हासिल करना चाही। जिसके बाद करण ने एनसीबी को उस पार्टी से जुड़ी कुछ चीजें भेजी हैं लेकिन इन चीजों में वो वीडियो नहीं है जो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar
दरअसल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने फिल्ममेकर करण जौहर को नोटिस भेजकर साल 2019 में उनके घर पर हुई पार्टी को लेकर कुछ सवालों के जवाब मांगे थे। जैसे पार्टी में कौन-कौन लोग शामिल हुआ था। किस कैमरे से वीडियो शूट हुआ। क्या कोई निमंत्रण कार्ड भी भेजा गया था। इस पर करण जौहर ने NCB को अपने जवाब भेज दिए थे।
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar
अब खबरों के मुताबिक करण जौहर ने एनसीबी के समन के जवाब में एक लेटर और पेनड्राइव भेजी है। इसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने जुलाई 2019 में सामने आए वीडियो को शूट करने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। वो मोबाइल फोन अब उनके पास नहीं है क्योंकि वो उनसे खो गया है। बताया जा रहा है कि अब एनसीबी के अधिकारी अपने सीनियर्स से बात करने के बाद आगे ऐक्शन लेने का फैसला करेंगे।

4 of 5
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar
बता दें कि करण जौहर के घर साल 2019 में एक पार्टी हुई थी। जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालांकि बाद में बवाल होने पर उन्होंने इसे हटा दिया था। इस वीडियो में तमाम बॉलीवुड सितारे जैसे विक्की कौशल, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे थे। इस वीडियो मे स्टार्स के ऊपर ड्रग्स लेने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इस मामले में अब तक कई सितारों के ऊपर शिकंजा कसा जा चुका है। जिनमें अर्जुन रामपाल, उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सारा अली खान, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया का नाम शामिल है। इसके अलावा अब भी लगातार एनसीबी की कार्रवाई चल ही रही है।

पढ़ें: ‘दिल्ली क्राइम’ के दूसरे सीजन की रिलीज डेट तय, शेफाली शाह ने अब तक के करियर पर की मन की बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें