बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस समय वह अपने चैट शो कॉफी विद करण को लेकर शुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें करण जौहर बेहद ही बेबाक अंदाज में बोलते नजर आते हैं, वह अपने शो के दौरान दिग्गजों से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में सवाल करते हैं। इस बार तो खुद के बारे में करण ने बड़ा खुलासा किया।
विज्ञापन
2 of 5
karan johar
हाल ही में एक इंटरव्यू में करण जौहर ने यह माना है कि उनके दिन की शुरुआत प्रशंसा के साथ- साथ गालियां भी सुननी पड़ती हैं। करण का कहना है कि उन्हें सुबह उठने के बाद प्रशंसा और आलोचना दोनों का सामना करना पड़ता है। मेरे लिए दोनों ही अच्छी बाते हैं। प्रशंसा और आलोचना दोनों ही कहीं न कहीं आपको मजबूत बनाने का काम करती है।
विज्ञापन
3 of 5
Karan johar
हाल ही में करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में आकर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल बुरे फंसे। दोनों भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे हैं और फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं,लेकिन करण के चैट शो में आने के बाद उनके जीवन की मुश्किलें बढ़ गई, जिसके बाद दोनों को मांफी भी मांगनी पड़ी
4 of 5
KARAN JOHAR
- फोटो : SELF
करण का कहना है कि मैं अपनी बहुत आलोचना सुनता हू, कभी-कभी मैं जागते ही बहुत भद्दी- भद्दी बातें, गालियां और भद्दे कमेंट पढ़ता हूं। लोग जो मेरे बारे में लिखते हैं उनमें से कुछ अच्छी और कुछ बुरी बातें सच भी हो सकती हैं।
करण का कहना है कि हमें लोगों की बातों निराश होने की जगह उनसे कुछ सीखना चाहिए, हर इंसान की सोच अलग होती है। बहुत से लोग मुझसे प्यार करते हैं और बहुत से लोग मुझे पसंद नहीं करते। यह उनकी सोच है। मैं सिर्फ अपना काम कर रहा हूं।