फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर-ऐश्वर्या की इस बोल्ड फिल्म की कहानी को लेकर करण जौहर का अहम खुलासा

Sun, 04 Feb 2018 07:43 AM IST
मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
रिलीज के पहले ही दिन 100 करोड़ के क्लब में जगह बनाने वाली करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' उनके दिल के बेहद करीब है। करण जौहर ने ' एक अनोखा लड़का' नाम की एक किताब में इस फिल्म को लेकर कई रोचक खुलासे किए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि करण जौहर ने साल 2014 में इस फिल्म की कहानी पर काम पूरा कर लिया था। 
 
विज्ञापन

2 of 6
karan johar
फिल्म की खास बात यह थी कि इसकी कहानी को एक महीने के भीतर ही रच दिया गया था। वरिष्ठ लेखिका पूनम सक्सेना ने अपनी किताब में करण जौहर के बारे में  जिक्र करते हुए बताया कि करण ने इस फिल्म की रचना उस वक्त की थी जब वो अपनी मम्मी का इलाज करवाने के लिए विदेश पहुंचे हुए थे।
 
विज्ञापन

3 of 6
karan johar
करण ने कहा, 'मैं दुबई से न्यूयॉर्क जाने वाली अमीरात फ्लाइट में बैठा हुआ था। यह बहुत लंबी उड़ान है। मैं इस फिल्म की कहानी के बारे में लगातार सोच-विचार कर रहा था। तभी अचानक मुझे यह एहसास हुआ कि फिल्म के किरदार और कहानी सब मेरे दिमाग में आ चुके हैं।'
 

4 of 6
ae dil hai mushkil
करण ने बताया कि फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए पूरी रणनीति बनाने के बाद उन्होंने अपनी दोस्त आरती शेट्टी को फोन करके उन्हें मिलने के लिए बुलाया। दो घंटे लगातार बात करने के बाद जब करण ने अपनी दोस्त को बताया कि वो इस फिल्म के लिए पटकथा तैयार करवाना चाहते हैं तो अपनी दोस्त के जवाब से वो बेहद चौंक गए। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Ae Dil Hai Mushkil
करण की दोस्त ने कहा, 'करण आपने अभी जो पटकथा मुझे सुनाई है इससे तो लगता है कि फिल्म की पूरी कहानी आपके दिमाग में पहले से ही है'। करण ने कहा, 'उस वक्त मैंने महसूस किया कि अरे हां, यह सही बात है, पूरी फिल्म मेरे दिमाग में है'। इसके बाद करण ने अपनी दोस्त से हंसते हुए कहा बावजूद इसके पटकथा और संवाद तो हर फिल्म के लिए लिखने ही होते हैं।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ae Dil Hai Mushkil
बता दें, 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन करन जौहर और निर्माण करन जौहर के साथ साथ हीरो यश जौहर ने किया है। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। यह फ़िल्म 28 अक्टूबर 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें