फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर-दीपिका के निजी संबंधों पर करण जौहर का बड़ा खुलासा, फैंस हो जाएंगे हैरान

Sat, 17 Mar 2018 06:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
KARAN JOHAR - फोटो : SELF
करण जौहर इंटरव्यू लेते समय अपने मेहमानों से जैसे दिलचस्प सवाल पूछते हैं, वैसे ही शानदार जवाब इंटरव्यू देते समय भी देते हैं। अपने शो कॉफी विद करण के लिए फेमस करण जौहर अब आरजे बन चुके हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपने शो में 'reverse rapid fire' की शुरुआत की है। वहां कॉलर करण से सवाल करते हैं। हाल ही में एक घटना कुछ ऐसी घटी कि एक कॉलर ने करण जौहर से कुछ ऐसा पूछ लिया कि करण को जवाब देना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

2 of 4
Karan johar
एक कॉलर ने करण जौहर से पूछा, कौन से बॉलीवुड कपल का लॉन्ग डिस्टेंट रिलेशनशिप से ब्रेकअप हो सकता है। इस सवाल के जवाब में करण ने कहा, मुझे लगता है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। उन दोनों को देखकर ऐसा लगता है दोनों को हमेशा एक दूसरे की जरूरत होती है।
विज्ञापन

3 of 4
ranveer singh
आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। रह रह कर उनकी शादी की खबरें आती हैं, जिसके कारण इस जोड़ी की रिलेशनशिप हमेशा सुर्खियों में रहती है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
Deepika Ranveer - फोटो : Instagram
हाल ही में रणवीर और दीपिका एक अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बने थे। रणवीर और दीपिका, दोनों को ही अवॉर्ड मिले। इसके बाद रणवीर ने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। रणवीर सिंह की पोस्ट में दीपिका पादुकोण ने कमेंट किया, हालांकि कुछ समय के बाद ही दीपिका ने रणवीर की पोस्ट से कमेंट को डिलीट कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें