फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करण जौहर ने एक्ट्रेस के बारे में किया खुलासा, शाहरुख के घर पहुंच करती थीं ये काम

Sat, 13 Apr 2019 10:18 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karan johar, ananya pandey - फोटो : social media
करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। साथ ही इसमें टाइगर श्रॉफ की मुख्य भूमिका है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। इस दौरान करण जौहर ने मजाकिया अंदाज में कई सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

2 of 5
Ananya Pandey - फोटो : twitter
अनन्या पांडे के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा कि 'अनन्या को देखकर मुझे पुराने दिन याद आ रहे हैं। वो अक्सर मन्नत (शाहरुख खान का घर) में आर्यन और सुहाना के साथ खेलती नजर आती थीं। आज वो इतनी बड़ी हो गई हैं और फिल्म के मेन लीड के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।' बता दें कि अनन्या पांडे एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ananya pandey - फोटो : file photo
इस दौरान अनन्या पांडे ने कहा कि 'मुझे कॉम्पिटिशन पसंद है। फिल्म में भी ऐसा ही दिखाया गया है। नए लोगों को इससे प्रेरणा मिलेगी। बॉलीवुड को नए लोगों की जरूरत है।' बता दें कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर इस साल 10 मई को रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2012 में आई स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सीक्वल है। जिससे आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

4 of 5
Ananya Pandey, Tiger, Tara - फोटो : twitter
फिल्म के ट्रेलर का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक भी उड़ाया जा रहा है और एक बार फिर से करण जौहर पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। ट्रेलर से पता चलता है कि यह पिछली फिल्मों की तरह करण जौहर की मसाला फिल्म है लेकिन इसमें आपको टाइगर श्रॉफ के स्टंट देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ananya pandey - फोटो : social media
वहीं फिल्मों में आने से पहले ही अनन्या, कार्तिक आर्यन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। अनन्या, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म पति, पत्नी और वो के रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें