देशभर में रंगों का त्योहार होली की धूम है। बॉलीवुड सितारे भी पूरे उल्लास के साथ होली को सेलिब्रिट करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्ममेकर करण जौहर होली नहीं मनाते हैं। करण जौहर के बगैर बॉलीवुड की पार्टियां अधूरी मानी जाती हैं। वो खुद भी किसी ना किसी वजह से ऐसी पार्टियां आयोजित करते हैं जहां सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगता है। ऐसे में अगर करण जौहर होली जैसे त्योहार को सेलिब्रिट ना करे काफी आश्चर्य की बात है।
विज्ञापन
2 of 5
karan johar
- फोटो : file photo
करण जौहर ने इसका खुलासा खुद किया था। बचपन के एक अनुभव को याद करते हुए उन्होंने बताया कि आखिर वो क्यों होली नहीं खेलते हैं। इसके लिए करण जौहर ने अभिषेक बच्चन को जिम्मेदार ठहराया। अभिषेक की एक हरकत की वजह से वो फिर कभी होली नहीं खेले।
विज्ञापन
3 of 5
karan johar
- फोटो : file photo
करण जौहर ने बताया कि 'जब मैं बहुत छोटा था तो अमिताभ बच्चन के घर मनाई जाने वाली होली में हिस्सा लेने पहुंचा। मुझे रंगों की होली खेलना पसंद नहीं था। जैसे ही मैं अमिताभ बच्चन के घर पहुंचा अभिषेक ने अचानक मुझे पानी से भरे पूल में फेंक दिया। इस घटना के बाद मैं इतना डर गया कि फिर कभी होली नहीं खेली।'
4 of 5
r k studio holi
- फोटो : file photo
बॉलीवुड में एक जमाने में राज कपूर द्वारा आरके स्टूडियो में खेली जाने वाली होली काफी फेमस थी। सुभाष घई होली में भांग घोलते थे और अमिताभ हर आदमी को गले लगाते थे। रंगों से भरे टैंक में हर किसी को फेंक दिया जाता था। उस होली में कोई भी बचकर नहीं निकल पाता था।
आर के स्टूडियो में होली उत्सव का मतलब भांग और फूड फेस्टिवल था। आर के स्टूडियो में अस्थायी रूप से कुंआ बनाया गया था। जिसमें हर किसी को डुबकी लगाने पर मजबूर कर दिया जाता था, जबरन इस कुएं में सबको डाला जाता था।