बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर के लिए कल का दिन बेहद खास था। उनकी मम्मी हीरू जौहर कल यानि 18 मार्च को 75 साल की हो गईं। इस दिन को हर तरह से स्पेशल और यागदार बनाने के लिए करण ने उनके लिए शानदार पार्टी रखी थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
karan mother birthday party
अपनी मां के लिए इस दिन को यादगार बनाने के लिए करण ने उन्हें ढेर सारे सरप्राइज दिए। करण ने दो भागों में पार्टी रखी। सेलीब्रेशन की शुरुआत हीरु और उनके खास दोस्तों के साथ हुई और इसके बाद शाम को पार्टी रखी गई। इस पार्टी में रानी मुखर्जी, करीना कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनीष मल्होत्रा, काजोल, तनीषा मुखर्जी, श्वेता बच्चन नंदा भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
3 of 5
karan mother birthday party
पार्टी के दौरान सोनू निगम ने 'हर घड़ी बदल रही है रूप जिंदगी', 'लग जा गले' और 'अजीब दास्ता है ये' गाना गाया। वहीं शबाना आजमी ने भी गाना गाकर समा बांध दिया। करण की मां को फूल बहुत पसंद है इसलिए करण ने घर को फूलों से सजाया था।
4 of 5
karan mother birthday party
करण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें रानी मुखर्जी और श्वेता बच्चन नंदा हीरु को जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आ रही हैं।