student of the year 2
मुंबई से आए एक कलाकार ने बताया कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुबह के समय फुटबाल लेकर ग्राउंड में उतरे और अपने साथियों के साथ फ्रेंडली मैच खेलते हुए रिहर्सल किया। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में फुटबाल मैच का सीन भी है। जानकारी के अनुसार तीन गानों की शूटिंग देहरादून के एफआरआई, मसूरी, शिमला तथा मुंबई में होनी है। एफआरआई में 20 अप्रैल तक शूटिंग है। इसके बाद मसूरी के कुछ स्थानों पर शूटिंग होनी है।