फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना-करिश्मा के साथ लंदन की सड़कों पर दिखे करण जौहर, कैमरा देख ऐसे दिए पोज

Sun, 30 Jun 2019 03:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karishma kapoor, karan johar, kareena kapoor - फोटो : social media
करीना कपूर परिवार के साथ लंदन में समय बिता रही हैं। इसी बीच उन्होंने टीवी की दुनिया में भी डेब्यू किया है। रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 7 में वो जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। शूटिंग के सिलसिले में करीना कपूर पिछले दिनों लंदन से मुंबई आई थीं। काम खत्म करने के बाद वो दोबारा रवाना हो गईं। लंदन से करीना कपूर और करिश्मा कपूर की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
karishma kapoor, kareena kapoor - फोटो : social media
अब डायरेक्टर करण जौहर ने करीना और करिश्मा को ज्वाइन किया है। तस्वीर में तीनों ने ब्लैक कलर का टॉप पहना। जहां करीना और करिश्मा ने ब्लू कलर की जींस कैरी की वहीं करण जौहर ब्लैक पैंट पहना था। सनग्लासेस लगाए तीनों बिंदास अंदाज में कैमरे पर पोज दे रहे हैं। एक दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा- 'सिस्टर एक्ट।'
विज्ञापन

3 of 5
karan johar - फोटो : file photo
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म दोस्ताना 2 का एलान किया। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को कास्ट किया गया है। वहीं दोस्ताना 2 में अभी तीसरे एक्टर की एंट्री नहीं हुई है। इसके अलावा करण जौहर अपनी दूसरी फिल्म तख्त में भी बिजी हैं। 

4 of 5
kareena kapoor, karishma kapoor - फोटो : social media
लंदन में सैफ अली खान अपनी फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग करने के साथ-साथ वैकेशन भी मना रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर अली खान भी हैं। वहीं करिश्मा भी अपने बच्चों के साथ लंदन में एंजॉय कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor, karishma kapoor - फोटो : social media
करिश्मा कपूर जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं। टीवी क्वीन एकता कपूर की वेब सीरीज मेंटलहुड में करिश्मा काम करती दिखाई देंगी। खबरों की मानें तो इस डेब्यू के लिए करिश्मा को सैफ अली खान और करीना कपूर ने मनाया है। करिश्मा के इस डिजिटल डेब्यू में उनके साथ डिनो मारियो भी हैं। आखिरी बार करिश्मा फिल्म डेंजरस इश्क में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें