फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar Priyanka Chopra: इंवेट में दिखी प्रियंका-करण की यारी, क्या उल्टा पड़ गया कंगना रणौत का वार!

Sat, 01 Apr 2023 12:49 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा,कंगना रणौत,करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' यानी प्रियंका चोपड़ा इन दोनों मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपने हालिया बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच प्रियंका रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ग्लोबल एपिक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' के एशिया पैसिफिक प्रेस कांफ्रेंस के लिए भारत लौटी हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कहा था कि उन्हें इंडस्ट्री काफी परेशान किया गया है। उन्होंने बताया था कि उस वक्त कोई भी निर्माता निर्देशक उन्हें काम नहीं देना चाहते थे। इस बयान के बाद हड़कंप मच गया था और कंगना रणौत ने इस बात का समर्थन करते हुए करण जौहर पर निशाना साधा था, लेकिन आज एक इवेंट में प्रियंका और करण को बातचीत करते देखा गया, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा की नाक की सर्जरी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रियंका के बयान पर बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत ने उनका सपोर्ट करते हुए फिल्म निर्माता करण जौहर पर निशाना साधा था। दोनों के बीच लंबे समय से कोल्ड वॉर चल रहा है, लेकिन हाल ही में जो तस्वीरें सामने आई हैं वह कुछ और ही कहानी बंया कर रही हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि क्या कंगना का यह वार इस बार उल्टा पड़ गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक इवेंट के दौरान ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा और फिल्म मेकर करण जौहर आपस में गले मिलते नजर आए हैं। इतना ही नहीं दोनों के बीच लंबी बातचीत भी हुई है। प्रियंका और करण को साथ देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि दोनों के बीच कोई अनबन है। पार्टी में दोनों एक-दूसरे से मुस्कुराकर मिलते दिखाई दी इस बीच प्रियंका के पति निक जोनस भी उनके साथ मौजूद रहे।
 

4 of 5
करण जौहर - फोटो : social media
वीडियो सामने आने के बाद अब कंगना पर काफी सारे सवाल उठ रहे हैं कि क्या कंगना प्रियंका के इस बयान के जरिए करण पर अपना निशाना साध रही थी। क्योकि दोनों के बीच में तो फिलहाल सब ठीक नजर आ रहा है। तो फिर कंगना ने करण का नाम इस मामले से क्यूं और किस वजह से जोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : social media
करण जौहर के वर्क फ्रंट की बात करे तो उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जूलाई को सिनेमाघरो में रिलीज होनो वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणवीर सिंह साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड सीरिज 'सिटाडेल'  के प्रमोशन में बिजी हैं।

यह भी पढ़ें-  Rani Mukerji: बेटी के जन्म को याद कर छलका रानी मुखर्जी का दर्द, बोलीं- सात दिन एनआईसीयू में रही थी आदिरा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें